संजय राउत की सलाह: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हों अन्ना हज़ारे
मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किये जाने के एलान को लेकर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हज़ारे से प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।
मुंबई में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अन्ना हज़ारे को भी जंतर मंतर जाना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना यूबीटी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को समर्थन देगी? इस सवाल के जवाब में शिवसेना सांसद(UBT) राउत ने कहा कि हम सोचेंगे।
सांसद संजय राउत ने कहा कि हम ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ आंदोलन में शामिल होने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने कहा कि मूल रूप से, यह एक आंदोलन है। इसका कोई राजनीतिक मंच नहीं होना चाहिए। कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।”
राउत ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे को दिल्ली जाना चाहिए और इन ‘कॉकरोचों’ का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उनका स्वागत करेंगे। उन्हें अब रालेगांव से दिल्ली जाना चाहिए और उन युवाओं को आशीर्वाद देना चाहिए जो जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें: आशीष बनर्जी सुसाइड मामला: CM शुभेंदु बोले हर चीज़ की होगी जाँच
इससे पहले कल कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और खोजी पत्रकार सौरव दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभिजीत दिपके 6 जून शनिवार की सुबह अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से वे अपने समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। पार्टी का कहना है कि वे कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे, बल्कि थाने जाकर पूरी तरह लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरने की औपचारिक अनुमति मांगेंगे।”
अभिजीत दिपके ने अमेरिका से जारी अपने वीडियो संदेश में साफ कर दिया है कि वे भारत लौटने पर कानूनी कार्रवाई या संभावित गिरफ्तारी को लेकर पूरी तरह मानसिक रूप से तैयार हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और दोस्त इस बात से डरे हुए हैं कि भारत पहुंचते ही एयरपोर्ट पर मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन हमारा यह आंदोलन महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर और भगत सिंह की विचारधारा पर आधारित है। यदि व्यवस्था के खिलाफ शांतिपूर्ण आवाज उठाने के लिए पुलिस हमें रोकती है या हिरासत में लेती है, तो हम बिना किसी हिंसा के गिरफ्तारी देने को तैयार हैं। हम डर के साए में नहीं जिएंगे।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
