कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों के नाम का एलान

कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव के लिए किया उम्मीदवारों के नाम का एलान

कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग और राहुल गांधी की ‘कोर टीम’ पर भरोसा जताते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में लंबे समय बाद पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा का नाम भी शामिल है, जिन्हें कर्नाटक से टिकट दिया गया है।

 

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है।

इस सूची के अनुसार, कर्नाटक से स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है।

राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।कर्नाटक की चार खाली सीटों में से कांग्रेस अपने संख्या बल के आधार पर तीन सीटें आसानी से जीत सकती है, इसी वजह से पार्टी ने अपने सबसे बड़े चेहरे मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को यहां से सुरक्षित सीट पर उतारा है।

सूची में मीनाक्षी नटराजन (मध्य प्रदेश) और प्रवीण चक्रवर्ती (तमिलनाडु) के नामों से साफ है कि टिकट बंटवारे में राहुल गांधी की पसंद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।लंबे समय से पार्टी का मीडिया चेहरा रहे पवन खेड़ा को आखिरकार संसद भेजने का फैसला किया गया है।

हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार पर लगाए आरोपों के बाद वे कानूनी विवादों में भी घिरे रहे, लेकिन पार्टी ने उन पर पूरा भरोसा जताया है।

शुक्रवार को बंगलूरू में जब मल्लिकार्जुन खरगे अपना पर्चा दाखिल करेंगे, तब लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी खुद वहां मौजूद रहेंगे, जो इस नामांकन को एक बड़ा राजनीतिक संदेश बनाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।