अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के बॉस, नई राष्ट्रीय टीम के साथ पंकज गुप्ता को भी मिली जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के बॉस, नई राष्ट्रीय टीम के साथ पंकज गुप्ता को भी मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की नई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देश भर के 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमे पार्टी के संगठन को लेकर बड़े फैसले किए गए। इस अहम बैठक में अरविंद्र केजरीवाल को एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुन लिया गया है। उन्हे कमान सौपें जाने के इस सर्वसम्मत फैसले के साथ ही अब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर चल रही सभी अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में संगठन के प्रमुख पदों पर जिम्मेदारियों तय करते हुए पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया है और एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे, जबकि इसके साथ ही पार्टी ने 23 सदस्यों वाली नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया है जो संगठनात्मक कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राष्ट्रीय स्तर के संगठन को एक नया स्वरूप प्रदान करेगी और इस प्रकार नई टीम के गठन के साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नेतृत्व की रूपरेखा को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।

अपनी नई राष्ट्रीय टीम और नेतृत्व का एलान करने के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब समेत आने वाले सभी चुनावो की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएगी अरविंद्र केजरीवाल की अगुवाई में बनी इस नई टीम के सामने अब संगठन को जमीन पर और मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। नए पदाधिकारियों का मुख्य काम पार्टी कार्यकर्ताओ में नया जोश भरना और आने वाले चुनवों के लिए ऐसी रणनीति बनाना होगा जिससे वोटरों को सीधे प्रभवित किया जा सके।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं