राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे
अयोध्या: श्रीरामलला मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने जाएंगे।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है, जिसके चलते वह शुक्रवार को दर्शन के लिए श्रीराम मंदिर जाएंगे।
गौरतलब है कि राम मंदिर में करोड़ों रुपये के चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले को लेकर हाल ही में सियासत काफी गरमा गई है।
केजरीवाल ने पहले भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया था कि इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद अब तक एक भी एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गई, और सरकार आखिर किसे बचाने का प्रयास कर रही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं