ऑपरेशन लोटस पर पवन खेड़ा का तंज: क्या सरकारें सांसद-विधायक खरीदने के लिए होती हैं

ऑपरेशन लोटस पर पवन खेड़ा का तंज: क्या सरकारें सांसद-विधायक खरीदने के लिए होती हैं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा पर “ऑपरेशन लोटस” के जरिए सांसद और विधायक खरीदने का गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की नीयत पर तीखा हमला बोला है

 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ रणनीति पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘ऑपरेशन कीचड़’ करार दिया है।

उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जहां पहले कमल नहीं खिल पा रहा था, वहां अब भाजपा द्वारा कीचड़ फैलाने का काम किया जा रहा है।

खेड़ा ने बीजेपी के अहंकार पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि चुनाव में ‘400 पार’ का नारा देने के बाद जो पार्टी 240 सीटों पर अटक गई, क्या उसके अहम को इतनी चोट लगी है कि अब वह सांसदों को खरीदने में जुट गई है?

कांग्रेस नेता ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर किस बात के डर या अविश्वास में ऐसा किया जा रहा है, और क्या सरकारों का काम अब केवल सांसद और विधायक खरीदना रह गया है?

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि झारखंड और मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इस समय जनप्रतिनिधियों की जमकर खरीद-फरोख्त की जा रही है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।