UCC पर कांग्रेस नेता असीम वकार ने दी अमित शाह को चुनौती
नई दिल्ली: यूसीसी को लेकर छिड़ी बहस के बीच कांग्रेस प्रवक्ता असीम वकार ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में कोई भी गृह मंत्री अकेले अपने डैम पर समान नागरिक संहिता लागू नहीं कर सकता।
कांग्रेस नेता का तर्क है कि हमारे संविधान में देश के अलग अलग राज्यो, जातियों और आदिवासी समाज की अनूठी परंपराओं व् रीती-रिवाजो को विशेष संवैधानिक सुरक्षा मिली हुई है जिससे छेड़छाड़ करना इतना आसान नहीं है।
संवैधानिक संरक्षण: यूसीसी पर देश को गुमराह करने का आरोप
असीम वकार ने आरोप लगाया है कि अमित शाह समान नागरिक संहिता (UCC) के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं क्योंकि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में अलग-अलग समुदायों और क्षेत्रों की परंपराओं व कानूनों को संविधान द्वारा संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 371A तथा 371G का हवाला देते हुए दावा किया कि पूर्वोत्तर के नागा और मिजो जैसे राज्यों की स्थानीय परंपराओं व सामाजिक व्यवस्थाओं की सुरक्षा के लिए संसद के कानूनों को लागू करने हेतु राज्य विधानसभा की सहमति जरूरी होती है, साथ ही गोवा के पुर्तगाली सिविल कोड का उदाहरण देते हुए उन्होंने पूरे देश में यूसीसी को एक समान तरीके से लागू किए जाने के दावों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली: भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुआ काला जठेरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे हथियारबंद जवान
असीम वकार ने अमित शाह पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि वे मुसलमानों के नाम पर राजनीति चमकाना बंद करें और इसके बजाय हिंदू बच्चों के भविष्य व् हिंदू धर्म की प्रगति पर अपना ध्यान लगाएं। कांग्रेस नेता ने इसे अपनी शुद्ध राजनीतिक प्रतिक्रिया करार दिया।
गौरतलब है कि सम्मान नागरिक संहिता को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच वैचारिक जंग काफी पुरानी है और यह संवेदनशील मुद्दा देश के राजनीतिक गलियारों में लगातार गरमाया हुआ है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
