बेंगलुरु। कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखा है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं वहीं दूसरी सीट पर भी कांग्रेस के ही उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
बागलकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार उमेश हुलप्पा ने बीजेपी उम्मीदवार को 22332 वोटों के अंतर् से पराजित किया। यह सीट उमेश मेटी के पिता और पूर्व विधायक एच.वाई. मेटी के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसे कांग्रेस सुरक्षित रखने में सफल रही।
वहीं दावणगेरे दक्षिण सीट कांग्रेस प्रत्याशी समर्थ शामनूर मल्लिकार्जुन 22वे राउंड की गिनती तक भाजपा के श्रीनिवास टी. दासकरियप्पा करीब पांच हज़ार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
समर्थ मल्लिकार्जुन, दिग्गज नेता और पूर्व विधायक दिवंगत शामनूर शिवशंकरप्पा के पोते हैं। इन दोनों जीत के साथ कांग्रेस ने न केवल अपने गढ़ बचाए हैं, बल्कि राज्य की राजनीति में अपनी पकड़ को और मजबूत किया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।