अखिलेश यादव के पीडीए पर बोलीं मायावती, पी से पंडित कहना राजनीतिक छल

अखिलेश यादव के पीडीए पर बोलीं मायावती, पी से पंडित कहना राजनीतिक छल

इसे सपा के राजनीतिक छल का प्रमाण बताते हुए उन्होंने कहा की ऐसी राजनीति से कुछ समय के लिए किसी व्यक्ति का भले ही थोड़ा लाभ हो जाये लेकिन सम्पूर्ण समाज का भला नहीं हो सकता

नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ फॉर्मूले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की अंबेडकरवादी नीति पर चलने वाली पार्टी है और इसी आधार पर उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार चला चुकी है।

अखिलेश के दावे को बताया पोलिटिकल छल

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति और चुनावी स्वार्थ के चलते गिरगिट की तरह रंग बदलती है। मायावती ने कहा कि सपा पहले पीडीए में ‘पी’ से ‘पिछड़ा’ प्रचारित करती थी, लेकिन अब अपरकास्ट, खासकर ब्राह्मण समाज के बसपा से तेजी से जुड़ने और पार्टी द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने से विचलित होकर ‘पी’ से ‘पंडित’ प्रचारित करने लगी है।

इसे सपा के राजनीतिक छल का प्रमाण बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति से कुछ समय के लिए किसी व्यक्ति का भले ही थोड़ा लाभ हो जाए, लेकिन संपूर्ण समाज का भला नहीं हो सकता। बसपा प्रमुख ने सर्वसमाज के लोगों से ऐसी छलावापूर्ण और संकीर्ण राजनीति से सावधान रहने की अपील की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं