PM मोदी पर उद्धव ठाकरे का हमला गद्दारो से मिलने का समय है, युवाओ के लिए नहीं
उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया की नरेंद्र मोदी के पास गद्दारो से मिलने का समय पूरा है लेकिन देश में प्रदर्शन कर रहे युवाओ से मिलने का समय नहीं है
नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह सांसदों की मुलाकात का मकसद सुप्रीम कोर्ट को ‘डराना’ है।
उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर तीखा हमला
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के पास देश में प्रदर्शन कर रहे युवाओं से मिलने का समय नहीं है, लेकिन ‘गद्दारों’ से मिलने के लिए उनके पास पूरा वक्त है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब निर्वाचन आयोग के फैसले और लोकसभा अध्यक्ष द्वारा शिंदे गुट के विलय को मान्यता देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर सुनवाई चल रही है।
इसे भी पढ़ें: अदाणी केस बंद होने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला
देश की मौजूदा स्थिति को ‘तूफान से पहले की शांति’ करार देते हुए ठाकरे ने कहा कि जेन जी (Gen Z) के युवाओं के प्रदर्शनों ने सरकार को हिलाकर रख दिया है और अब पूरी सरकार को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कोरोना काल में अपने ‘फेसबुक लाइव’ की आलोचना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा कि अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम के जरिए सरकार चला रहे हैं।
इसके साथ ही, झारखंड में नौकरी के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां की सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए, हालांकि शनिवार को हुई बैठक से अभी गतिरोध खत्म नहीं हुआ है और छात्रों का आंदोलन जारी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
