पीएम मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का आगाज, देशभर में होंगे कार्यक्रम
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओ को नशे के खिलाफ संगठित करने और जागरूक करने के लिए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेंगे।
‘माई भारत’ (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में शुरू होने वाले इस देशव्यापी जन भागीदारी अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसे भी पढ़ें: UP चुनाव: महिलाओ को साधने की होड़, 40 बनाम 50 हजार की सियासत तेज
इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत के साथ ही देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवा नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के दूत बनने का आह्वान करेंगे।
अभियान के तहत जन जागरूकता बढ़ाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए देशभर में प्रत्येक रविवार को खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, परिचर्चा और सामुदायिक सहभागिता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही, इस मुहिम से जुड़े उत्कृष्ट स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित भी किया जाएगा। सरकार के इस अभियान का मुख्य संदेश यह है कि “नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।”
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
