चन्नी और वड़िंग की तनातनी: पंजाब कांग्रेस में बढ़ा घमासान

चन्नी और वड़िंग की तनातनी: पंजाब कांग्रेस में बढ़ा घमासान

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है, जहां चन्नी के बागी तेवर और कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच वड़िंग के खिलाफ राजनीती तेज हो गई है

 

पंजाब: कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हो गई है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पार्टी से निलंबित पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर से उनके आवास पर मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। इस मुलाकात को वड़िंग के खिलाफ सीधी बगावत माना जा रहा है।

निलंबित नेता से मिलने के बाद चन्नी ने वरिष्ठ नेताओं को बिना सुने निलंबित किए जाने के फैसले पर नाराजगी जताई और कहा कि यह लड़ाई किसी पद की नहीं, बल्कि पंजाब के असली मुद्दों और दिल्ली से आकर शासन करने वाली ताकतों के खिलाफ है।

वहीं, मदन लाल जलालपुर ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि सच बोला था कि राजा वड़िंग के दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस का ग्राफ गिरा है, जिस पर उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस दिए कार्रवाई की गई।

दूसरी ओर, पटियाला में कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की मौजूदगी में हुई बैठक में वड़िंग ने जलालपुर पर की गई कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह एक्शन काफी पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लिया गया था।

हालांकि, समाना में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे प्रदेश नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Mehak B