IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में: PM मोदी ने बांटी डिग्रीयां
पीएम मोदी ने IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में 74 वर्षीय बुजुर्ग सहित 3,036 छात्रों को डिग्रियां बांटीं और ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन किया
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT दिल्ली) का 57वां दीक्षांत समारोह, 8 अगस्त 2026 को बहुत शानदार तरीके से पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 3,036 होनहार छात्रों को पढ़ाई पूरी करने पर डिग्रियां दीं।
डिग्री पाने वालों में आज की पीढ़ी के युवा (Gen Z) तो थे ही, साथ ही एक 74 साल के बुजुर्ग रिसर्च स्टूडेंट भी शामिल रहे।
समारोह की मुख्य बातें
प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक और अन्य प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का वर्चुअली/औपचारिक उद्घाटन किया।
आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी के अनुसार, इस वर्ष कुल 3036 छात्रों को डिग्रियां मिलीं, जिनमें 587 पीएचडी, 567 एमटेक और 1049 बीटेक के छात्र शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: 2027 के चुनाव को लेकर बोले अखिलेश, “डरी हुई बीजेपी करा रही गुप्त सर्वे”
संस्थान की प्रमुख उपलब्धियां
संस्थान ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 600 करोड़ रुपये की प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य किया है। पिछले एक वर्ष में 196 नए पेटेंट दाखिल किए गए और 26 नए स्टार्टअप स्थापित हुए हैं।
आईआईटी दिल्ली ने देश के 18 एनआईटी (NIT) संस्थानों के साथ शैक्षणिक और शोध सहयोग किया है।
इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 देशों के साथ 88 सक्रिय समझौते शामिल हैं। संस्थान का सोनीपत और अबू धाबी परिसर में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
छात्र कल्याण और प्रशासनिक पहल
छात्रों की सहायता के लिए ‘कॉल फॉर अ फ्रेंड’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो मानसिक स्वास्थ्य सहायता प्रदान करता है। इसके साथ ही, प्लेसमेंट में चयनित पूर्व छात्रों को अंतिम वर्ष के छात्रों का मेंटर बनाया गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर से संस्थान के सभी प्रशासनिक कार्य पूरी तरह से पेपरलेस हो चुके हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
