किरेन रिजिजू की चुनौती पर तीखा हमला: विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने कहा
कांग्रेस की मुख्य मांग है की महिलाओं को 33% आरक्षण बिना किसी शर्त के तुरंत लागू किया जाए। किरेन रिजिजू ने राहुल गाँधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी
नई दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की चुनौती पर तीखा हमला करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियिम’ 2023 का पहले ही पूरा समर्थन कर चुकी है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि 2023 में पारित यह कानून अब तक लागू क्यों नहीं हुआ है और इसे बेवजह परिसीमन की प्रक्रिया से क्यों जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस की मुख्य मांग है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिना किसी शर्त के तुरंत लागू किया जाए।
किरेन रिजिजू ने राहुल गाँधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी
इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं की अभिव्यक्ति के बिना देश अधूरा है।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले: देश की संस्थाओ को कमजोर करने वालो को छोड़ेंगे नहीं
रिजिजू ने इसे सकारात्मक बताते हुए कांग्रेस को महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करने की चुनौती दी थी।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल विधेयक के पक्ष में हैं, लेकिन वे इसके साथ परिसीमन की शर्त जोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से अलग रखा जाना चाहिए।
बता दें कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023’ संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका है, लेकिन संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा न मिलने के कारण आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
