राहुल गांधी बोले: देश की संस्थाओ को कमजोर करने वालो को छोड़ेंगे नहीं

राहुल गांधी बोले: देश की संस्थाओ को कमजोर करने वालो को छोड़ेंगे नहीं

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटो की चोरी के कथित आरोपों को लेकर भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर चुनाव आयोग के अधिकारियों को सीधे चेतावनी दी कि वे जो कर रहे हैं वह देश के खिलाफ है और समय आने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा की जनमत या वोटो की चोरी करना भारत की जनता के खिलाफ एक गंभीर अपराध और हमारे संविधान पर सीधा हमला है तथा इसे अंजाम देने वालों ने देशद्रोह का काम किया है जिसका इंसाफ मिलकर रहेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर पूरे चुनाव आयोग को हाइजैक करने और अपने साथियों को भ्रम में रखने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज के समय में संवैधानिक संस्थाएं बिल्कुल भी स्वतंत्र नहीं हैं।

संधू और जोशी की 14 बार आपत्तियां

जबकि दूसरी ओर रिपोर्ट के अनुसार पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मतदाता सूची, एसआईआर, मतदाताओं के नाम जोड़ने-हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव और डेटाबेस के नियंत्रण से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं।

और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने भी फॉर्म-6 में वैधानिक नियमों के बिना किए गए बदलाव और डेटाबेस के अधिकारों के केंद्रीकरण को गैरकानूनी तथा चुनाव आयोग पर लोगों के भरोसे को प्रभावित करने वाला करार दिया है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को ख़ारिज करते हुए साफ़ किया है कि एसआईआर समेत सभी फैसले तीनो चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से ही लिए गए हैं।

वहीं पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने इसे गंभीर बताते हुए सवाल उठाया कि यदि दो आयुक्तों को फैसले गलत लग रहे थे तो उन्होंने पहले कार्रवाई क्यों नहीं की। इस तरह राहुल गांधी और विपक्ष जहाँ आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग अपने सभी निर्णयों को सामूहिक सहमति से लिया गया बता रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं