बांकीपुर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

बांकीपुर उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा वीणा मानवी का नामांकन पत्र जांच के बाद रद्द कर दिया गया।

वीणा मानवी का नामांकन रद्द होने पर पार्टी के पार्टी के संरक्षक तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश है और इस फैसले को अदालत में चुनौती दी जाएगी।

वहीं चुनाव आयोग के सूत्रों की माने तो वीणा मानवी का नामांकन तकनीकी कारणों से रद्द हुआ है। निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने के लिए कम से कम 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होती है, जो उनके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करते हैं।

वीणा मानवी के नामांकन पत्र में केवल 9 प्रस्तावकों के ही हस्ताक्षर थे। आवश्यक 10 प्रस्तावकों की संख्या पूरी न होने के कारण तकनीकी आधार पर चुनाव आयोग ने उनका पर्चा खारिज कर दिया।

पार्टी उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमारी पार्टी और हमारी उम्मीदवार वीणा मानवी के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची गई है। जानबूझकर हमारे पर्चे में कमियां ढूंढकर उसे खारिज किया गया है ताकि हमें चुनावी मैदान से बाहर रखा जा सके। हम इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। हम इस फैसले के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे और जनता की अदालत में भी जाएंगे।”


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।