पार्टी दफ्तर पर वर्चस्व की जंग: कोलकाता में ममता गुट और भाजपा समर्थको के बीच खूनी संघर्ष

पार्टी दफ्तर पर वर्चस्व की जंग: कोलकाता में ममता गुट और भाजपा समर्थको के बीच खूनी संघर्ष

नई दिल्ली: दक्षिण कोलकाता के मुकुद्पुर में मंगलवार को एक स्थानीय पार्टी दफ्तर के नियंत्रण को लेकर ममता बनर्जी गुट और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हिंसक झड़प हो गई।

दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ यह मामूली विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव की शक्ल में बदल गया। इस हिंसक भिड़ंत के कारण पूरे इलाके में भारी राजनीतिक तनाव फैल गया, जिसे शांत करने के लिए पुलिस बल को मौके पर पहुंचना पड़ा।

कलकत्ता के पूर्व जादवपुर थाने के पास उस समय भारी तनाव और संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई, जब ममता बनर्जी गुट के स्थानीय कार्यकर्ता कथित कब्जे से अपने पुराने पार्टी कार्यालय को मुक्त कराने की मांग को लेकर रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे

पुलिस लाठीचार्ज और हुमायूं कबीर घायल

जिसके दौरान दोनों पक्षों में झड़प होने पर पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं व पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के घायल होने की खबर सामने आई है।

टीएमसी नेताओं (जैसे डेरेक ओ’ब्रायन और महुआ मोइत्रा) ने पुलिस की कार्यप्रणाली और भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, जबकि दूसरी ओर भाजपा की जादवपुर विधायक सरबरी मुखर्जी और पार्टी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि टीएमसी के लोगों द्वारा उनके एक कार्यकर्ता को वीडियो बनाते वक्त पकड़कर पीटे जाने के बाद यह टकराव बढ़ा था।

दक्षिण कोलकाता के मुकुद्पुर में दो राजनीतिक गुटों के बीच हिंसक टकराव के बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने पूर्व जादवपुर थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमे तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओ के घायल होने की खबर है।

जादवपुर इलाके में पार्टी दफ्तरों पर हो रहे हमलो के कारण पहले से ही राजनीतिक तनाव बना हुआ है और इस ताजा हिंसा की शुरुआत किस पक्ष ने की इसे लेकर दोनों दाल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं