धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी पर बवाल, माफ़ी मांगने की मांग
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर की गई एक टिप्पणी ने महाराष्ट्र समेत पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री यह कहते नजर आए कि “शिवाजी महाराज ने मुगलों को इसलिए हराया क्योंकि उनके पास हनुमान जी की कृपा थी, लेकिन आज के समय में लोग उन्हें केवल एक राजा के रूप में देखते हैं, भगवान के रूप में नहीं।”
इस बयान के सामने आते ही मराठा संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। विरोधियों का कहना है कि शिवाजी महाराज की वीरता को किसी चमत्कार या धार्मिक कृपा से जोड़ना उनके व्यक्तिगत साहस, रणनीतिक कौशल और स्वराज्य के संघर्ष का अपमान है।
महाराष्ट्र के कई शहरों में इस बयान के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और बागेश्वर बाबा से माफी की मांग की जा रही है। विपक्षी दलों ने सरकार से मांग की है कि महापुरुषों के अपमान को रोकने के लिए धीरेंद्र शास्त्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इसे भी पढ़ें: गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट जायेंगे पवन खेड़ा
विवाद बढ़ता देख बागेश्वर धाम की ओर से सफाई दी गई है कि बाबा का इरादा महाराज का अपमान करना नहीं, बल्कि उनकी भक्ति और शक्ति के स्रोत को रेखांकित करना था।
हालांकि, प्रदर्शनकारी इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि इतिहास के नायकों को धार्मिक चश्मे से पेश करना उनकी ऐतिहासिक पहचान को धूमिल करता है। फिलहाल राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल अलर्ट पर है और कई जगहों पर बाबा के पुतले भी फूंके गए हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
