बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% मतदान, कई जगह झड़पे, बीजेपी उम्मीदवार को भीड़ ने दौड़ाया
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 62.18% मतदान होने की खबर है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें हैं, जिससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि बंगाल में इस बार रिकॉर्ड मतदान होने जा रहा है।
बंगाल में मतदान के दौरान कई जगह बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने की ख़बरें भी आ रही हैं। मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं और AUJP कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान AUJP कार्यकर्ता की गाड़ी तोड़ दी गई। इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ गया। वहीं मालदा में चुनाव अधिकारियों से हाथापाई और जामुड़िया में लावारिस गाड़ी में ईवीएम मिलने जैसे मामले सामने आए हैं।
कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर हमला किया। भय का माहौल तैयार करने की कोशिश की… केंद्रीय बल मतदान केंद्र पर ही मौजूद थे—वे परिसर के भीतर ही थे। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, तो मेरे साथ केवल मेरा अंगरक्षक था; हमारे साथ और कोई नहीं था… ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, और तृणमूल कांग्रेस इस क्षेत्र की चारों सीटें हार रही है। घोर हताशा और डर के चलते, उन्होंने हम पर हमला कर दिया…”
#WATCH | कुमारगंज, पश्चिम बंगाल: कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु सरकार ने कहा, “कुमारगंज विधानसभा इलाके में 8-10 जगहों पर हमारे पोलिंग एजेंट को बाहर किया गया लेकिन मैंने आकर इन्हें अंदर घुसाया लेकिन जब मैं बूथ नंबर 24 में गया तो इन्होंने हमारी पूरी टीम पर… pic.twitter.com/cFhreE3KVn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
इसे भी पढ़ें: रेखा गुप्ता का वादा: 1 सितंबर से खातों में आएगा लक्ष्मी योजना का पैसा
आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, “TMC जो गुंडागर्दी कर रही है उसका जवाब उन्हें जनता देगी, इनकी गुंडागर्दी 4 मई को खत्म हो जाएगी… मैं रास्ते पर खड़ा था, तभी उन्होंने अचानक हमला किया… पुलिस बल ने मेरे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया। अतिरिक्त SP माजिद खान को निलंबित करना चाहिए, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।”
सुजापुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार सबीना यास्मीन ने कहा, “CRPF बहुत सारे बूथ में बहुत समस्या उत्पन्न कर रही है…उनका काम कानून-व्यवस्था देखना है…मतदान प्रतिशत बहुत धीरे चल रहा है…हम इसकी शिकायत कर रहे हैं…”
खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, “…बात यह है कि जो ढाई घंटे का मतदान हुआ उसमें प्रदीप सरकार को भनक लग गई है कि वे हार चुके हैं। हारने की बौखलाहट है। इन लोगों ने SIR, चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई की, अब ये झंडे पर लड़ रहे हैं। ये लोग पूरी लड़ाई हार चुके हैं। कोलकाता से लेकर हर जगह भाजपा की लहर है। “
TMC नओदा ब्लॉक अध्यक्ष सोफ़िउज़्ज़मान शेख हबीब ने कहा, “हुमायूं कबीर की सोच अराजक है। उनका इरादा अफ़रा-तफ़री मचाना है; चुनाव के दिन, वह 15 गाड़ियों के काफ़िले के साथ आया था, जिसमें असामाजिक तत्व और ऐसे अपराधी भी शामिल थे जिनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज हैं…हुमायूं कबीर यहां गुंडागर्दी कर रहा है; हमने इसका विरोध किया और शिकायतें भी दर्ज कराईं, फिर भी न तो ECI और न ही पुलिस प्रशासन ने कोई संतोषजनक कार्रवाई की है। किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है, और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है… हम हुमायूं कबीर को नाओदा में आज़ादी से घूमने की इजाज़त नहीं दे सकते; यह उसके लिए एक खुली चेतावनी है कि वह इस इलाके में न घूमे… वह गुंडागर्दी करता है… हम तो बस लोकतंत्र चाहते हैं… हम चाहते हैं कि शांतिपूर्वक मतदान हो, हम नहीं चाहते कि हुमायूं कबीर यहां आए।”
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
