सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत: यूपी सरकार की याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ी राहत: यूपी सरकार की याचिका खारिज, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का विरोध किया गया था। इससे पहले हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा पर रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आजम खान के साथ-साथ उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी राहत मिली है। जिन्हें रामपुर की सेशन कोर्ट द्वारा दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के मामले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराकर सात-सात साल की सजा सुनाई गई थी।

इस मामले की शुरुआत 3 जनवरी 2019 को वर्तमान रामपुर से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाए थे, जिसके आधार पर 2017 में स्वार से विधायक चुने गए अब्दुल्ला का चुनाव पहले ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से रद्द किया जा चुका था।

अब्दुल्ला आजम के स्कूल के दस्तावेजों में उनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 लिखी है, जबकि लखनऊ नगर निगम के प्रमाणपत्र में यह 30 सितंबर 1990 दर्ज है। इसी फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। रामपुर की विशेष अदालत ने इन तीनों को दोषी मानते हुए सात-सात साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद, आजम परिवार ने इस सजा को चुनौती देते हुए और जमानत पाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं