बिहार विधान परिषद्: 4 सीटों पर कांग्रेस-राजद आमने-सामने, बिखरने लगा गठबंधन
बिहार: विधान परिषद् के आगामी स्त्रातक और शिक्षक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 5 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खरगे और केसी वेणुगोपाल की मंजूरी के बाद जारी हुई इस सूची ने गठबंधन की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
चौकाने वाली बात यह है कि इन 5 में से 4 सीटों पर महागठबंधन सहयोगी राजद पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। अब इन सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दल ही एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, जिससे दोनों पार्टियों के बीच फ्रेंडली फाइट होना तय माना जा रहा है।
कांग्रेस ने उतारे अपने 5 उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. असदुल्लाह खान को टिकट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: एससीओ बैठक के लिए ताजिकिस्तान रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने महागठबंधन में आपसी समन्वय की कमी पर असंतोष जताते हुए कहा है कि राजद ने बिना किसी संयुक्त बैठक या चर्चा के अपनी उम्मीदवारों की सूची अकेले ही जारी कर दी, जिसके चलते कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी ‘फ्रेंडली फाइट’ में नहीं बल्कि सीधी टक्कर में उतरे हैं और राजद पर पिछले 30 वर्षों से लगातार हारने वाली सीटें अन्य दलों को न देने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
बिहार विधान परिषद् चुनाव की तैयारियां में तेजी लाते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने सबसे पहले अपने 6 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पार्टी ने चुनावी मैदान में बढ़त बनाने के लिए पटना की दोनों सीटों के साथ-साथ कोसी, दरभंगा, सारण और तिरहुत निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
