बीजेपी के दो किले ध्वस्त, दतिया में कांग्रेस और बांकीपुर में पीके ने बनाई मजबूत बढ़त
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दो अहम किले लगभग ध्वस्त हो चुके हैं। कभी नरोत्तम मिश्रा की पारम्परिक सीट रही मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर शिकंजा कस दिया है और पार्टी जीत की तरफ बढ़ रही है।
वहीं बिहार में बीजेपी का मजबूत गढ़ कही जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बढ़ी बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है।
खबर लिखे जाने तक मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 12वें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम उम्मीदवार बीजेपी के आशुतोष तिवारी पर 12607 वोटों की बढ़त बना कर अपनी स्थति मजबूत कर ली है।
दूसरी तरफ बिहार की बांकीपुर सीट पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 26वे राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार पर 15864 वोटों की बढ़ बना ली है और उनकी जीत को तय माना जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक इस सीट पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को 53,566 वोट, भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 37,702 वोट और आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,933 वोट मिले हैं।
इसे भी पढ़ें: मिचेल मार्श बाहर, जोश इंग्लिस संभालेंगे पाकिस्तान दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की कमान
कुल मिलाकर विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। उसके हाथ से दो अहम् सीटें जीती हुई दिख रही हैं। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट को बीजेपी का अभेद किला माना जाता था।
बीजेपी के लिए क्यों महत्वपूर्ण है बांकीपुर सीट:
बांकीपुर सीट के गठन के बाद से लेकर अब तक यहां केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही परचम लहराया है। साल 2010 के पहले चुनाव से लेकर 2020 के विधानसभा चुनाव तक, बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन नवीन यहां से लगातार 4 बार (2010, 2015, 2020 और 2025) में विधायक चुने गए। वहीं इससे पहले नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी पटना पश्चिम सीट से बीजेपी के बड़े नेता और विधायक रहे थे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
