बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का CJP पर वार, बताया ‘देश तोड़ने वाला गिरोह’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तेलंगाना में कॉकरोच जनता पार्टी'(CJP) को देश तोड़ने वाला गिरोह बताया. उन्होंने कहा कि ये वे लोग हैं जो देश को खोखला करना चाहते हैं। ऐसे लोगों को सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता ही सिखा सकते हैं।इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन करार दिया
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीखा निशाना साधा है।
तेलंगाना के वारंगल में सोमवार (29 जून) को कार्यकर्ताओं और छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने CJP को देश को तोड़ने वाला गिरोह और एक नया वायरस बताया, जिसका मकसद देश को बर्बाद करना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता ऐसी ताकतों को कड़ा सबक सिखाएंगे।
नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन’ बताते हुए आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने अपने से बाहर के किसी नेता का सम्मान नहीं किया।
इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें: ‘वीर भारत न्यास’ ने भेजा ₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस
उन्होंने उदाहरण दिया कि वारंगल की धरती के सपूत और पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के निधन पर कांग्रेस ने उनके पार्थिव शरीर को मुख्यालय में भी नहीं रखने दिया, जबकि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया।
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव पूर्व 2 लाख नौकरियों का वादा भूलकर यह सरकार अब ‘दिल्ली दरबार का एटीएम’ बन चुकी है।
धर्म के आधार पर मुस्लिम आरक्षण का विरोध करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाने का आह्वान किया।
अंत में छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की ‘Gen Z’ (नई पीढ़ी) वो युवा हैं जो करियर बनाकर देश का विकास करते हैं, न कि वो जो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ की मानसिकता रखकर देश के संविधान और संस्कृति पर सवाल उठाते हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
