राहुल गांधी के कोटा में छात्र संवाद से पहले बीजेपी हटा रही कांग्रेस के पोस्टर, होर्डिंग: गहलोत
हमारे समय पर पेपर लीक हुआ तो हमने गिरफ्तारी कर मुकदमा किया, कार्रवाई की। हम चाहते हैं कि जो 22 लाख बच्चों को जो तकलीफ हुई है उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करेंगे ताकि आत्महत्याएं रुक जाए
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है कि आज कोटा में होने जा रहे राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्र संवाद से पहले राज्य की बीजेपी सरकार के आदेश पर कार्यक्रम से जुड़े बैनर, पोस्टर और होर्डिंग उखाड़े जा रहे हैं।
कोटा में मीडिया से बनात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा,”हमने ऐसा माहौल कभी नहीं देखा कि विपक्ष को दबाने के लिए इस प्रकार की साजिश की जाए। 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। ये बड़ा मुद्दा है। राज्यों में भी पेपर लीक हुए। इनके खुद के राज्यों में पेपर लीक हुए लेकिन ये केवल राजस्थान को बदनाम करते हैं। हमारे समय पर पेपर लीक हुआ तो हमने गिरफ्तारी कर मुकदमा किया, कार्रवाई की। हम चाहते हैं कि जो 22 लाख बच्चों को जो तकलीफ हुई है उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करेंगे ताकि आत्महत्याएं रुक जाए।”
इसे भी पढ़ें: देश का गौरव बने IPS मोहिबुल्लाह, अमेरिका देगा एशियन हीरो का सम्मान
लाखों करोड़ों परिवार के साथ पेपर लीक के माध्यम से धोखा हुआ: पायलट
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा दौरे के पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “चुनौती देश के सामने है। लाखों करोड़ों परिवार के साथ पेपर लीक के माध्यम से धोखा हुआ है। उनकी मेहनत जाया गई है, उनका पूरा भविष्य अंधकार में चला गया। उस धोखे के खिलाफ जवाबदेही तय करने के लिए राहुल गांधी यहां आ रहे हैं। शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था एक जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। कोटा ऐसा शहर है जहां लाखों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं…उनकी क्या अपेक्षाएं, आकांक्षाएं हैं इसके लिए हम आए हैं…यहां बहुत अच्छा कार्यक्रम होगा।”
गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज 17 जून को कोटा पहुंच रहे हैं। यहां नीट पेपर लीक मामले में वे छात्रों के साथ सीधा संवाद करेंगे। यह कांग्रेस के उस अभियान का हिस्सा है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है, जिसमें कथित NEET पेपर लीक का मामला भी शामिल है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
