भाजपा ने बदले राज्यों के प्रभारी,सुनील बंसल को यूपी और विनोद तावड़े को सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
उत्तर प्रदेश: देश के सबसे बड़े राजनीतिक राज्य यूपी की कमान वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को दी गई है। उनके साथ ही सतीश पूनिया को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है।
पंजाब: पंजाब के राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि हरीश द्विवेदी सह-प्रभारी के रूप में उनके साथ काम करेंगे।
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को सौंपी गई है, और गजेंद्र पटेल को यहाँ सह-प्रभारी की भूमिका मिली है।
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब इन तीनों राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए पार्टी अब अपनी चुनावी तैयारियां और अभियान तेज कर सकती है।
भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान किया था।
इसे भी पढ़ें: गैर-भाजपा शासित राज्यों में SIR प्रक्रिया पर BJP ने उठाए धांधली और नियमों के उल्लंघन के सवाल
भाजपा की नई सूची के अनुसार, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी व विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, और ये सभी नियुक्तियां तुरंत लागू कर दी गई हैं।
कौन से 13 नेताओ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया
भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों को बराबर का मौका देते हुए वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, सरदार मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराजा, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर सहित कुल 13 वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी
स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को नई टीम में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों बड़े नेताओ को संगठन में बड़ी ही महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारिया दी गई है।
बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं, पार्टी ने शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
