वियतनाम यात्रा पर घिरे राहुल गांधी: बीजेपी ने उठाए सवाल, तो कांग्रेस ने पीएम मोदी के दौरों का दिया हवाला
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।
पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि देश में पार्टी द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों और सियासी गहमागहमी के बीच राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि वे इन प्रदर्शनों से थककर अब ‘ब्रेक’ पर चले गए हैं।
इस सिलसिले में बीजेपी ने सोशल मीडिया पर वियतनाम जाने वाली एक फ्लाइट के अंदर का वीडियो साझा किया है, जिसमें राहुल गांधी विमान के भीतर बैठे नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो कथित तौर पर उनके साथ यात्रा कर रहे किसी अन्य यात्री द्वारा बनाया गया था। इसी वीडियो को आधार बनाते हुए बीजेपी ने कटाक्ष किया कि, ‘झूठ फैला फैलाकर बहुत थक गया हूं चलो, कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसे पता चलेगा!’
बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा ‘देखिए, राहुल गांधी हर बार ऐसा ही करते हैं। बिहार में यात्रा करने के बाद, वे दो महीने की छुट्टियों पर विदेश चले गए थे शायद तब वे वियतनाम गए थे, और हो सकता है कि इस बार भी वे वियतनाम ही गए हों।
इसे भी पढ़ें: ‘गधे’ वाले तंज से 14 आपत्तियों तक: चुनाव आयोग में आंतरिक टकराव का 37 साल पुराना कड़वा इतिहास
‘राहुल गांधी राजनीतिक मेहनत नहीं झेल पाते’
वहीं बीजेपी के एक अन्य नेता शाज़िया इल्मी ने कहा कि राहुल गांधी इतनी राजनीतिक मेहनत नहीं झेल पाते और अक्सर छुट्टियों पर निकल जाते हैं। शाज़िया इल्मी ने कहा, ‘राहुल गांधी से अब और नहीं सहा गया।
वे आखिर कितनी मेहनत कर सकते हैं वोट चोरी का मुद्दा तो बस एक बहाना है। सब जानते हैं कि वे कितने आलसी हैं। अब उनका ‘पर्यटन’ फिर से शुरू हो गया है। साफ है कि वे दो हफ्ते भी काम नहीं कर पाए और फिर से कहीं निकल गए। इस बार वे वियतनाम की यात्रा पर गए हैं।
बीजेपी द्वारा राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल उठाए जाने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता की यात्राओं को बेवजह तूल दिया जा रहा है, जबकि राहुल गांधी विदेशों में छात्रों और बुद्धिजीवियों से मिलने के साथ-साथ प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं, जो प्रधानमंत्री नहीं करते।
साथ ही, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी खुद विदेश यात्रा पर जाते हैं, तब बीजेपी कोई सवाल नहीं उठाती, जबकि परंपरा रही है कि सत्र के दौरान प्रधानमंत्री विदेश नहीं जाते।a
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
