ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ ने किया सरेंडर
नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह ने सरेंडर कर दिया है।
इसे पहले ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह सरेंडर करने के लिए जबलपुर हाई कोर्ट पहुंचा था। ट्विशा की मौत के बाद से समर्थ सिंह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच में करीब एक घंटे तक चली सुनवाई में चार अलग-अलग मामलों पर बहस हुई। कोर्ट में एक तरफ समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत, दूसरी तरफ सेकंड पोस्टमार्टम और तीसरी ओर गिरिबाला सिंह की जमानत निरस्तीकरण याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में अब ससुराल पक्ष पर शिंकजा कसता नज़र आ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ट्विशा शर्मा मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने के बाद अब कई मामलो से पर्दा उठने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इसे पहले आज ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली । उनके वकील ने अदालत को बताया कि समर्थ सिंह जल्द ही निचली अदालत के सामने सरेंडर करेगा ।
इसे भी पढ़ें: पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा तैनात: खनौरी बॉर्डर सील
कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से पुलिस समर्थ सिंह को तलाश रही है।
बता दें कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कोर्ट से लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से पुलिस समर्थ सिंह को तलाश रही है। इस मामले में सीबीआई जांच और दोबारा पोस्ट मॉर्टम के आदेश होने के बाद अब समर्थ सिंह के पास कोर्ट के समक्ष सरेंडर करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
