CBSE Result: बोर्ड जल्द जारी करेगा शेष परिणाम, काम लगभग पूरा
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शेष बचे छात्रों के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे
नई दिल्ली: सीबीएसई के शेष परिणामों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।
उन्होंने बताया कि सीबीएसई के पुनर्मूल्यांकन, पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना से जुड़े अधिकांश कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं और बोर्ड जल्द ही बाकी बचे परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा।
शिक्षा मंत्री ने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आज न केवल नीट परीक्षा आयोजित हो रही है, बल्कि सीबीएसई के शेष परिणाम भी बहुत जल्द सामने आ जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कोर्ट नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन: अदालत ने सोमवार शाम 4 तक का दिया समय
उन्होंने स्पष्ट किया कि कुल 17,00,000 छात्रों में से लगभग 15,50,000 छात्रों के परिणाम पहले ही जारी किए जा चुके हैं, और जिन छात्रों ने रीइवैल्यूएशन या वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, उनका काम भी अंतिम चरण में है।
बोर्ड इन्हें जल्द ही प्रकाशित करेगा ताकि किसी भी छात्र को आगे की पढ़ाई या प्रक्रियाओं में कोई असुविधा न हो।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
