कोलकाता। बहुचर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश से तीन पेशेवर शूटरों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोलकाता लाया गया है।
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के इस मामले में इन शूटरों को आज कोलकाता की अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह एक सुनियोजित हत्याकांड था, जिसमें बाहरी राज्य के शूटरों का इस्तेमाल किया गया। आरोपियों ने हत्या से पहले कई दिनों तक इलाके की रेकी की थी और वारदात के समय वे बाइक और कार से आए थे।
उत्तर प्रदेश से पकड़े गए इन शार्पशूटरों से पूछताछ में हत्याकांड की मुख्य साजिश, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड और हत्या के पीछे के असली मकसद का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अदालत से इनकी अधिकतम रिमांड की मांग करेगी ताकि मामले के सभी कड़ियों को जोड़ा जा सके।
इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के बाद से ही बंगाल की राजनीति में उबाल है और पुलिस अब इस मामले के तकनीकी और जमीनी सबूतों को पुख्ता करने में जुटी है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।