पुलिस को सीजेपी की 24 घंटे की मोहलत; जंतर-मंतर पर दोबारा जुटने की रणनीति तैयार

पुलिस को सीजेपी की 24 घंटे की मोहलत; जंतर-मंतर पर दोबारा जुटने की रणनीति तैयार

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर दोबारा शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास सोमवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे, जहाँ उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस प्रदर्शन के लिए एक निश्चित तारीख तय करने की मांग की।

दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखना चाहते हैं, इसलिए वे पुलिस को 24 घंटे का समय दे रहे हैं ताकि समय और दिन फाइनल किया जा सके। सीजेपी नेताओ ने चेतावनी भी दी कि अगर प्रशासन ने समय रहते तारीख तय नहीं की, तो पार्टी अपनी रणनीति के अनुसार आंदोलन के अगले कदम का एलान खुद कर देगी।

आंदोलन जारी रखने का एलान

पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए जानकारी दी थी कि वह सौरव दास, रत्ना सिंह और अन्य नेताओं के साथ सोमवार सुबह 10 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तारीख की मांग करेंगे।

इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पूर्व दिल्ली पुलिस द्वारा एहतियातन हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने एक साल तक शांति व्यवस्था बनाए रखने की शर्त पर 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया है

जिसके बाद सीजेपी नेताओं ने फिर से सड़कों पर उतरने और विरोध जारी रखने का स्पष्ट ऐलान किया है क्योंकि अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जो उन्हें प्रदर्शन करने से रोके।

विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन सोमवार को चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ सीधे देश की सबसे बड़ी अदालत का रुख करने की तैयारी में है। इस विरोध मार्च के जरिए विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। अपनी इस मुहिम को और मजबूत बनाने के लिए गठबंधन ने देश के आम नागरिको से भी बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़ने और अपनी लोकतांत्रिक आवाज उठाने की अपील की है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं