अब जंतर मंतर पर नहीं हो सकेंगे धरना-प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने तय किये 3 नए स्थान
नई दिल्ली। अब जंतर मंतर पर कोई धरना प्रदर्शन आयोजित नहीं किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित सूची से हटा दिया है।
अब धरना-प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किये गए हैं। तीन नए स्थानों में दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान को शामिल किया गया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गठित समिति की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने एक नया स्थायी आदेश (Standing Order No. L&O/48/2026) जारी किया है। इस आदेश के तहत राजधानी में धरना-प्रदर्शन और विरोध-प्रदर्शनों के आयोजन के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। यह आदेश पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।
जंतर-मंतर का दर्जा समाप्त: गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन स्थल के रूप में डी-नोटिफाई (अधिसूचित सूची से बाहर) कर दिया गया है।
3 नए प्रदर्शन स्थल घोषित: अब दिल्ली में धरना और प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए गए हैं: 1-रामलीला मैदान, 2- बुराड़ी मैदान, 3- पूर्वी दिल्ली का CBD मैदान
इसे भी पढ़ें: ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को फिर घेरा
नई एसओपी (SOP) होगी जारी: इन तीनों स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए एक विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी।
पुराने आदेश में संशोधन: यह नया आदेश दिनांक 28 अप्रैल 2022 के पिछले स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन करता है। दरअसल, जंतर मंतर पर लगातार धरना प्रदर्शनों के चलते दिल्ली पुलिस को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं।
जंतर मंतर का इलाका उन इलाको से चंद किलोमीटर की दूरी पर है, जिन्हे कई लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। जंतर मंतर से संसद मार्ग, जनपथ इत्यादि पर लगातार जन प्रतिनिधियों, सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों का आना जाना रहता है। इसके अलावा पीएम आवास भी करीब में ही है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
