CJP-सरकार में बातचीत: जेपी नड्डा से मिलेंगे पार्टी नेता

CJP-सरकार में बातचीत: जेपी नड्डा से मिलेंगे पार्टी नेता

सरकार की पहल पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात करने जा रहा है

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर संसद की ओर विरोध मार्च निकाल रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच बातचीत की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

सूत्रों और पार्टी के दावों के अनुसार, सरकार ने सुबह प्रदर्शनकारियों से संपर्क साधा और उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।

इस बीच CJP का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास शामिल हैं, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात करने जा रहा है।

CJP नेताओं का कहना है कि सरकार की तरफ से वार्ता की पहल बहुत देर से की गई है, लेकिन वे अपनी प्रमुख मांगों को टेबल पर रखने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आज यानी सोमवार (20 जुलाई) को पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर से ‘चलो संसद’ मार्च निकालने की पूरी तैयारी थी, जिसके चलते पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है।

इस दौरान पुलिस लाठीचार्ज और कई मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने की खबरें भी सामने आईं।

हालांकि, अब सरकार और CJP प्रतिनिधियों के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं कि क्या इस बातचीत से गतिरोध समाप्त हो पाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।