बेरोजगारों की आवाज बनेगी CJP: देशव्यापी जनआंदोलन चलाएगी संस्था

बेरोजगारों की आवाज बनेगी CJP: देशव्यापी जनआंदोलन चलाएगी संस्था

कॉकरोच जनता पार्टी में आने वाले समाज में बेरोजगारी में मुद्दे को देशव्यापी आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में सीजेपी की कोर टीम की बैठक के बाद संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी अब केवल युवाओं की व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चिंता का विषय बन चुकी है।

उन्होंने घोषणा की कि CJP आने वाले समय में बेरोजगारी के मुद्दे को देशव्यापी जनआंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी और युवाओं को रोजगार के सवाल पर संगठित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

रोजगार का मुद्दा अब सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं

अभिजीत दीपके के अनुसार, हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि रोजगार का संकट सिर्फ छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे समाज के हर वर्ग के युवा प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के समय से ही शिक्षा महंगी रही है और इसका इस्तेमाल मुनाफा कमाने के लिए किया जाता है, जिसे वे बदलना चाहते हैं।

संगठन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि CJP बेरोजगारी के सवाल को हर राज्य और हर जिले तक पहुंचाएगी, जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर बैठकें, जनसंवाद, युवा सम्मेलन और जनजागरण अभियान आयोजित किए जाएंगे। उनका मानना है कि जब तक व्यापक जनदबाव नहीं बनेगा, तब तक प्रभावी समाधान निकलना कठिन है।

अंत में अभिजीत दीपके ने युवाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों और रोजगार के मुद्दे पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट हों। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि युवा संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, तो बेरोजगारी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र में आएगा और नीति निर्माण में इसे गंभीरता से लिया जाएगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं