CJP हिंसा मामला: 5 FIR दर्ज, 70 हिरासत में और CCTV से उपद्रवियों की तलाश जारी

CJP हिंसा मामला: 5 FIR दर्ज, 70 हिरासत में और CCTV से उपद्रवियों की तलाश जारी

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा और 118 जवानों के घायल होने पर पुलिस ने 5 FIR दर्ज कर 70 लोगों को हिरासत में लिया है और CCTV के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है

 

नई दिल्ली: सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुई हिंसा, पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट और अन्य थानों में कुल 5 एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं, और आगे भी अन्य मामले दर्ज होने की संभावना है।

सोमवार शाम हुए इस हिंसक प्रदर्शन में उपद्रवियों के हमले के कारण एक आईपीएस (IPS) अधिकारी और दिल्ली पुलिस के 10 वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुल 118 से अधिक पुलिस और पैरामिलिट्री जवान घायल हो गए। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना।

पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं