CM थलापति विजय ने तृषा की फिल्म ‘करुप्पू’ को दी बड़ी सौगात, रिलीज से पहले मेकर्स ने जताया आभार
तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री थलापति विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच, सीएम विजय द्वारा तृषा की आगामी फिल्म को लेकर लिए गए एक फैसले ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘करुप्पू’ सुर्खियां बटोर रही है अब सीएम विजय ने तृषा की फिल्म के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसके लिए फिल्म के मेकर्स ने मुख्यमंत्री विजय का आभार जताया है।
दरअसल, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ थलापति विजय ने तृषा कृष्णन और सूर्या की आगामी फिल्म ‘करुप्पू’ के 14 मई को रिलीज से पहले सुबह 9 बजे के स्पेशल शो की अनुमति दे दी है। सीएम द्वारा ये अनुमति मिलने पर ही ‘करुप्पू’ के मेकर्स ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद बोला है।
प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट साझा कर सीएम विजय के लिए खास संदेश लिखा है। संदेश के साथ ही उन्होंने विजय की एक तस्वीर और सूर्या की टीम का संदेश भी पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, ‘हमारे मुख्यमंत्री जोसेफ विजय को करुप्पू के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने के लिए धन्यवाद। सुबह 9 बजे से करुप्पू के स्पेशल शो 14 मई से शुरू होंगे।
हाल ही में ‘करुप्पू’ का ट्रेलर जारी किया, जिससे दर्शकों को एक्शन से भरपूर कोर्टरूम ड्रामा की झलक मिली। ट्रेलर एक बुजुर्ग व्यक्ति और उनकी पोती की भावुक कहानी से शुरू होता है, जो न्याय पाने के लिए कई साल तक अदालत के चक्कर लगाते रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी की नंदीग्राम सीट सहित 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान
एक्टर तृषा कृष्णन उनकी पैरवी करने वाली वकील की भूमिका निभा रही हैं, जबकि आरजे बालाजी का किरदार उनका विरोध करता हुआ दिखाई देता है। जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता है सूर्या का किरदार एक निडर व्यक्ति के रूप में सामने आता है, जो अदालत के अंदर और बाहर दोनों जगह लड़ता है। आरजेबी ने द्वारा निर्देशित फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
थलापति विजय और तृषा कृष्णन के अफेयर की चर्चाएं लगातार इंडस्ट्री का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। 10 मई को हुए विजय के शपथग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद रही थीं। इस दौरान उनकी मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
इसके अलावा जिस दिन चुनाव परिणाम आए थे, उस दिन भी तृषा विजय के घर उनको बधाई देने पहुंची थीं। हालांकि, विजय या तृषा की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है।
बार-बार साथ देखे जाने के बावजूद, दोनों सितारों ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है और इसे महज एक अफवाह या गहरी दोस्ती माना जा रहा है।
लगातार सामने आ रही इन कड़ियों ने फैंस के बीच उनके ‘कथित अफेयर’ की चर्चाओं को हवा दे दी है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का अभी भी इंतजार है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
