कैदी भागने के मामले में सीएम विजय सख्त: 17 जेल कर्मचारी निलंबित, अफसरों पर बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 केदियो के भागने की घटना मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय ने बड़ी कार्यवाई की है। दरअसल 26 अक्टूबर को केदियो ने बीमारी का बहाना बनाकर जेलकर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए हलाकि बाद में उन सभी को दोबारा पकड़ लिया गया।
जाइअल सुरक्षा में हुई इस भारी चूक को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभारी डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट एन. रामलिंगम को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और बाकी लापरवाह कर्मचारियों पर भी एक्शन के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए राज्य की सभी जेलों की सुरक्षा की जांच करने और वहां पहरा बढ़ाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
लापरवाही पर बड़ा एक्शन
जेल से इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के फरार होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए सरकार ने जेलर समेत 17 कर्मचारियों को भी निलंबित कर दिया है।इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का मानना है कि ड्यूटी में लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था पर ठीक से नजर नहीं रखने के कारण यह घटना हुई।
इसे भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर आरएसएस की तरफ से आया पहला बयान, पढ़िए- क्या कहा
मुख्यमंत्री विजय ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि राज्य की किसी भी जेल में कैदियों के भागने की ऐसी लापरवाही दोबारा नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी जेलों का पहरा मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह चालू रखने और सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई मिलने पर सीधे कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उन पर एक्शन लिया जाएगा। इसी सुधार के तहत जेल विभाग के कई बड़े अफसरों के तबादले भी किए जा रहे हैं ताकि पूरी सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
