CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने टीवी चैनल पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि दो महीने में सीजेपी की ताकत का पता चल गया है इसलिए बाकि बचे तीन साल संभलकर काम करें और युवाओ की बात सुनें
नई दिल्ली: सीजेपी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक टीवी चैनल से बातचीत में सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि दो महीने में बता दिया है कि सीजेपी क्या कर सकती है, इसलिए अभी वक्त है कि सरकार संभल जाए और देश के युवाओं की बात सुने।
उन्होंने कहा कि नीट के मामले में अपनी मांगें मनवाने के बाद संगठन सरकार के कामकाज पर लगातार नजर बनाए हुए है और बचे हुए तीन सालों में बेहतर काम न करने पर और बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।
इसके साथ ही, सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए देश में बढ़ती गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को सरकार पूरा नहीं कर रही है।
संगठन ने जनता से अपील की है कि वे प्रतिनिधियों के काम का आकलन करें और देश को स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की दिशा में काम किए जाने की मांग उठाई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं