झूठ से नहीं बदलेगा सच: चुनाव आयोग विवाद पर नड्डा का वार
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को चुनाव आयोग का बचाव करते हुए विपक्षी दलों के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार देश में भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन चुनाव आयोग ने उनके सभी झूठों का पर्दाफाश कर दिया है।
नड्डा ने जोर देकर कहा कि जब भी इन आरोपों को तथ्यों के आधार पर परखा गया तब-तब इन्हे चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने ख़ारिज किया है। उनका कहना है कि आयोग के सभी सदस्यों द्वारा स्पष्टीकरण दिए जाने के बावजूद विपक्ष केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए बेबुनियाद दावे कर रहा है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ये नेता सिर्फ बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता के बीच से चले जाते हैं और इन्हें जनहित से कोई सरोकार नहीं है।
बिना विजन की राजनीति का आरोप
उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के पास न तो कोई ठोस विजन होता है और न ही सकारात्मक इरादा, तो वे देश में भ्रम फैलाने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।
इसे भी पढ़ें: महुआ मोइत्रा को बड़ी राहत: सर्किट हाउस आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे संवैधानिक और स्वायत्त संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने की राजनीति कर रहे हैं, जबकि भाजपा के लिए सत्ता सिर्फ 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने का एक माध्यम है।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि लोग उनकी नकारात्मक और दोमुंही राजनीति को अच्छी तरह जान चुके है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में अशांति या भ्र्म फैलाने की किसी भी कोशिश का जवाब जनता खुद अपने वोटो के जरिए देगी।
नड्डा का यह तीखा बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उसे गंभीर आरोप के पलटवार में आया है जिसमे खरगे ने दावा किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष काम करने के बजाय बीजेपी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे हैं।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
