दिल्ली में सीजेपी समर्थक छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा, तुरंत इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री: सागर सिंह तौमर

दिल्ली में सीजेपी समर्थक छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा, तुरंत इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री: सागर सिंह तौमर

कांग्रेस नेता सागर सिंह कहा NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की माँग की

 

अलीगढ: प्रेस विज्ञप्ति भारत सरकार अनुसूचित आयोग के पूर्व जिला कोऑर्डिनेटर एवं कांग्रेस नेता सागर सिंह तोमर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा भारत के युवा और छात्र आज संसद की ओर बढ़ रहे हैं।

NEET पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ उठ रही उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय गंभीरता से सुना जाना चाहिए पुलिस लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और बैरिकेडिंग के जरिए छात्रों की आवाज़ को रोकने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

लोकतंत्र में असहमति और संवाद, दोनों का सम्मान होना चाहिए देश के छात्र लंबे समय से निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई और अपने सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी चिंताओं का अब तक संतोषजनक समाधान नहीं हुआ मैं सरकार से मांग करता हूं कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार बंद हो, उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाए, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और युवाओं के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी ली जाए साथ ही, शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें छात्रों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता उन्हें न्याय और विश्वास मिलना ही चाहिए।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Muskan Asif

मुस्कान आसिफ़ (ZH7TV) एक अनुभवी और रचनात्मक कंटेंट, डायनेमिक डिजिटल एडिटोरियल प्रोफेशनल पत्रकार हैं। जो बड़ी और असरदार खबरों का सटीक विश्लेषण करने में माहिर हैं। वे अपने नेटवर्क की पहुँच बढ़ाने के लिए बेहद आकर्षक वीडियो, टेक्स्ट और इंटरैक्टिव डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं।