शर्ते मंजूर, मैदान तैयार: इंदौर में राहुल गांधी के छात्र महासम्मेलन का रास्ता साफ़

शर्ते मंजूर, मैदान तैयार: इंदौर में राहुल गांधी के छात्र महासम्मेलन का रास्ता साफ़

नई दिल्ली: इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने इस आयोजन के लिए 12 हजार वर्गमीटर जमीन के इस्तेमाल की मंजूरी तो दे दी है, लेकिन इसके साथ पांच कड़ी शर्ते भी लगा दी है।

प्रशासन द्वारा लगाई गई इन पाबंदियों को लेकर कांग्रेस बेहद नाराज है और उसने सथनीय आधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए पक्षपात करने के आरोप लगाए है।

मुकेश नायक ने उठाए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए आईडीए (IDA) द्वारा केवल खाली जमीन उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा, संबंधित विभागों की जरूरी अनुमति, साउंड सिस्टम की अनुमति और तय तारीख से पहले या बाद में जमीन के इस्तेमाल पर लीज रेंट देने की शर्त रखी गई है।

जिस पर कांग्रेस ने इंदौर प्रेस क्लब में ‘चाय पर चर्चा’ के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक मुकेश नायक के माध्यम से प्रशासन पर कार्यक्रम की इजाजत देने में देरी करने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसे विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रति प्रशासन का ठीक रवैया न होने और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ते हुए तीखे सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी के 12 सितंबर से नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए अनुमति न मिलने पर तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर करने और रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए (IDA) मैदान के लिए 10.08 लाख रुपये फीस जमा कराने के बाद।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक मुकेश नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय का हवाला देते हुए प्रशासन पर सहयोग के बजाय अड़चनें पैदा करने, भारी फीस वसूलने और संस्थाओं पर राजनीतिक प्रभाव बढ़ने का गंभीर आरोप लगाया है।

एक लाख युवाओं के स्वागत के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी

जबकि कांग्रेस द्वारा इस पांच एकड़ जमीन पर एक लाख युवाओं की क्षमता वाला हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम तैयार किया जा रहा है जहाँ कार्यकर्ताओं के बजाय पूरी तरह छात्रों और युवाओं पर केंद्रित इस कार्यक्रम के लिए कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, एंट्री-एक्जिट और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

इंदौर में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता का यहां आना हमेशा भाजपा के लिए ही फायदेमंद साबित होता है।

इस सियासी खींचतान के बीच 19 सितंबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है और प्रशासन की तरफ से कई कड़ी शर्तो के साथ मैदान के इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। हालाँकि इन शर्तो को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है और वे लगातार स्थानीय प्रशासन के निष्पक्ष रवैए पर सवाल उठा रहे है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं