नीतीश से मिले आरसीपी सिंह: जेडीयू में वापसी की चर्चाओं के बीच समर्थकों का भारी हंगामा

नीतीश से मिले आरसीपी सिंह: जेडीयू में वापसी की चर्चाओं के बीच समर्थकों का भारी हंगामा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे, लेकिन जेडीयू नेताओं की कथित साजिश के कारण मुलाकात नहीं हो सकी और उन्हें 10 मिनट इंतजार कर वापस लौटना पड़ा

 

बिहार:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व सहयोगी और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शनिवार को अचानक नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे, जिसके बाद उनकी जदयू में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

हालांकि इस मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने महज इशारों में ही उनके प्रणाम का जवाब दिया, लेकिन आरसीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को बेहद आत्मीय बताया।

दूसरी तरफ, आरसीपी सिंह के समर्थकों ने जदयू एमएलसी संजय गांधी और ललन सराफ पर साजिश के तहत दोनों नेताओं को ठीक से बात न करने देने का आरोप लगाते हुए नीतीश आवास के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

गौरतबल है कि वर्ष 2021 में नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने और बाद में उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी और उन्हें पार्टी छोड़नी पड़ी थी, लेकिन जनवरी 2026 से ही दोनों नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं