महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, “2029 से मौजूदा सीटों की संख्या के साथ लागू करें”

महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, “2029 से मौजूदा सीटों की संख्या के साथ लागू करें”

नई दिल्ली। महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार की नीयत पर सवाल उठाये हैं। कांग्रेस ने कहा कि मौजूदा सीटों की संख्या के साथ मोदी सरकार महिला आरक्षण क्यों नहीं लागू कर रही।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “अब जबकि चुनाव प्रचार समाप्त हो चुका है और लोकसभा के खतरनाक परिसीमन को जबरन लागू करने की उनकी चालाकी भरी कोशिश विपक्ष की एकजुटता और सामूहिकता के कारण बुरी तरह विफल हो गई है, अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री वही करें, जिसकी मांग विपक्ष मार्च 2026 के मध्य से एकजुट होकर लगातार करता आ रहा है।”

सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (जिसे 16 अप्रैल 2026 की देर रात घबराहट में अधिसूचित किया गया) को 2029 से लोकसभा की मौजूदा संख्या के साथ कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए। यह संभव है। यह वांछनीय है। यह आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र के दौरान महिलाओं का आरक्षण कभी मुद्दा था ही नहीं। उस समय का एजेंडा केवल प्रधानमंत्री के राजनीतिक संरक्षण के लिए परिसीमन था। अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री भारत की महिलाओं का इस्तेमाल अपने निजी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए किए गए अपने पापों का प्रायश्चित करें-और उन्हें न्याय दिलाएं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Raja Zaid

"राजा ज़ैद एक जाने-माने पत्रकार हैं। उन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ राजनीति और सामायिक विषयो की कवरेज का 15 वर्षो से अधिक का अनुभव है।