यासीन मलिक की पत्नी मुशाल ने अमेरिका, चीन और इस्लामिक देशों के संगठन OIC से लगाई गुहार
नई दिल्ली (इंटरनेशनल डेस्क): कश्मीरी अलगाववादी नेता पाकिस्तानी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने एक वीडियो जारी कर अपने पति को जेल से छोड़ने की मांग की है। मुशल पाकिस्तान की रहने वाली है उन्होंने दुःख जताते हुए बताया कि यासीन मलिक की तबीयत जेल में बहुत खराब है।
उनकी जान को खतरा है पाकिस्तान की मुशल ने अमेरिका, चीन हुए इस्लामिक देशों के संगठन OIC से मदद की अपील की है। कि वे उनके पति की रिहाई के लिए उपाय करें।
मुशाल मलिक ने पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाते हुए कहा, जब यासीन मलिक ने हथियार छोड़कर शांति से राजनीति का रास्ता चुना, तब दुनिया ने उन्हें भरोसा दिया था कि अगर कश्मीरी बातचीत और राजनीति का रास्ता अपनाएंगे तो दुनिया उनकी बात ज़रूर सुनेगी।
मुशाल ने आगे कहा कि यासीन मलिक आज भी इसी शांतिपूर्ण आंदोलन की वजह से जेल में बंद हैं। सजाएं काट रहे हैं और उनकी सेहत दिनों-दिन गिरती जा रही है और उनकी जान को खतरा है।
मुशाल की मदद की गुहारजान बचाने की अपील
मुशाल ने अमेरिका, चीन, OIC और पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर से यासीन मलिक की जान बचाने की मांग की। उन्होंने यासीन की तबियत का हवाला देकर जेल से अस्पताल भेजने की अपील की।
इसे भी पढ़ें: ओवैसी ने यूपी में सपा–कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर
तिहाड़ जेल में बंद यासीन मलिक ने जम्मू की TADA/POTA अदालत में एक हलफनामा देकर अपनी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक को तलाक देने की इच्छा जताई है।
यासीन ने बताया कि पिछले 8 सालों से उनका अपनी पत्नी और बेटी रजिया सुल्ताना से न तो कोई मिलना हुआ है और न ही फोन या वीडियो कॉल पर कोई बात हुई है।
पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा और हकीकत
मुशाल मलिक का बयान पाकिस्तान के उस प्रोपेगैंडा सिस्टम का हिस्सा है जो कश्मीर में आतंकवाद का समर्थन करता है।
वह यासीन मलिक को राजनीतिक शिकार बताती हैं, लेकिन असलियत में उसे टेरर फंडिंग (आतंकवाद को पैसा देने) जैसे गंभीर देशविरोधी अपराधों में अदालत द्वारा दोषी मानकर उम्रकैद दी गई है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
