वंदे मातरम विवाद पर भड़की कांग्रेस, कहा महात्मा गांधी पर भी हो केस
नई दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय और गोवा में पार्टी प्रोग्राम में वंदे मातरम गाने को लेकर विवाद लगातार बड़ा होता जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल्किार्जुन खरगे ने मंगलवार को इसपर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर राष्ट्रगीत को गाना क्राइम है, तो महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज होनी चाहिए क्योकि उन सबने भी यही गीत गया था।
बीजेपी ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को पूरा गाने से रोकने का इशारा करने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए सफाई दी है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि लगातार खड़े रहने के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मंगवाने का इशारा किया था।
इसे भी पढ़ें: 7 वर्षीय अनुष्का के दिल के ऑपरेशन के लिए जन कल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, 3 यूनिट रक्त का किया तत्काल इंतज़ाम
कांग्रेस नेता उदित राज ने भाजपा के आरोपों को पूरी तरह झूट बताया है। उन्होंने साफ किया की कांग्रेस अध्यक्ष मालिकार्जुन खरगे की तबियत ठीक नहीं थी और वे ज्यादा देर खड़े नहीं रह सकते थे इसलिए सोनिया गांधी ने उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए बैठने का इशारा किया था न की राष्ट्रगीत रोकने के लिए। इस मामले में सोमवार को सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर खरगे भड़के उठे।
उन्होंने कहा की कांग्रेस पिछले 18 सालो से वही वंदे मातरम गए रही है जो महात्मा गांधी और नेहरू जी ने गाया था। उन्होंने यह भी जोड़ा की अटल बिहारी वाजपेयी और खुद पीएम मोदी ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए सालो तक इसी वंदे मातरम को गया है इसलिए अगर यह अपराध है तो सबके खिलाफ केस होने चाहिए
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
