JPSC-JSSC आंदोलन खत्म, CBI जांच के लिए झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

JPSC-JSSC आंदोलन खत्म, CBI  जांच के लिए झारखंड सरकार को दो महीने का अल्टीमेटम

नई दिल्ली: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का बड़ा आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। ‘JPSC -JSSC रिफॉर्म मंच’ और देवेंद्रनाथ गुट ने मंगलवार को आंदोलन समाप्त करने का एलान किया।

छात्रों ने राज्य सरकार को इसे गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है। मंच ने साफ कर दिया है कि अगर दो महीने में जांच पूरी नहीं हुई, तो छात्र रांची में बड़ा आंदोलन करेंगे और इस बार सीधे CBI जांच की मांग उठाएंगे।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी की बैठक में राज्य सरकार द्वारा छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कदम उठाते हुए कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने और मामलों की जांच शुरू किए जाने के बाद, छात्रों ने जांच को पूरा होने का समय देते हुए फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया है।

देवेंद्रनाथ गुट के बाद इस मंच द्वारा भी आंदोलन खत्म किए जाने से रांची में चल रहा छात्रों का प्रदर्शन फिलहाल थम गया है, हालांकि मंच ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में जांच पूरी नहीं हुई तो वे दोबारा सड़क पर उतरेंगे, जबकि जिला प्रशासन ने भी छात्रों से धरना स्थल खाली कर घर लौटने की अपील की थी। रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने अपना धरना ख़त्म करने का फैसला किया है।

जिसके बाद धरना स्थल खाली किया जा रहा है। छात्रों ने अपनी मांगो को पूरा करने के लिए सरकार को दो महीने का समय दिया है। अब यह पूरी तरह सरकार की जाँच और आगे की कार्यवाई पर निर्भर करेगा की यह आंदोलन हमेशा के लिए ख़त्म होगा या फिर दो महीने बाद रांची में एक बार फिर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिलेगा


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं