पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव, रिहा
नई दिल्ली: बिहार में पेपर लीक, छात्रों आंदोलन और बेरोजगारी के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकला गया आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। जेपी गोलंबर से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जैसे ही प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे की बैरिकेडिंग पार कर तेजस्वी इनकम टैक्स चौराहे पर पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया हालाँकि कुछ समय बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
तेजस्वी यादव के रिहा होने के बाद आरजेडी ने अपने कार्यकर्ताओ से राजभवन जाने के बजाए पार्टी दफ्तर पहुंचने की अपील की गई। इसके बावजूद पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर आरजेडी समर्थक लगातार डटे हुए हैं।
मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटी है। आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। उन्होंने साफ़ किया कि उनका मार्च इनकम टैक्स चौराहे तक ही था और अब सभी कार्यकर्ताओ शांति से वापस आरजेडी कार्यालय जाना चाहते हैं।
छात्रों पर AK-47 चलाने पर तेजस्वी ने सरकार से मांगा जवाब
छात्रों के मुद्दों, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ निकाले गए आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान पटना में भारी हंगामा हुआ, जहां डाकबंगला चौराहे और इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और तेजस्वी यादव तथा सांसद मीसा भारती सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें: शिवसेना UBT में 6 सांसदों के बगावती तेवर पर क्या बोले राज ठाकरे
हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर डरने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था, जबकि मीसा भारती ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सीवान के जिलाधिकारी के निलंबन की मांग की।
इस दौरान नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कथित गोलीबारी और एके-47 के इस्तेमाल पर सरकार को घेरते हुए पूरी कमांड चेन सार्वजनिक करने और मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने सिवान गोलीकांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सवाल किया कि गोलीकांड के मुद्दे पर अब तक चुप्पी क्यों है और न्यायिक जांच का आदेश क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सीवान के एसपी का सिर्फ तबादला पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए।
तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि राजभवन मार्च को रोकने के लिए छात्र नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। उन्होंने सरकार पर छात्र नेताओ को गिरफ्तार कर आंदोलन दबाने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओ और आम लोगो से अपील की कि वे अपने हल के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाए और राजभवन मार्च में बढ़ चढ़कर शामिल हो।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
