कर्नाटक में 4.91 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, FDA ने माल किया बरामद

कर्नाटक में 4.91 करोड़ की नकली दवाएं जब्त, FDA ने माल किया बरामद

नई दिल्ली: कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए 4.91 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाएं जब्त की हैं। अधिकारियों को 18 अगस्त को जानकारी मिली थी की बेंगलुरु दक्षिण के बिदादी स्थित एक फार्महाउस में बिना लाइसेंस के दवाओं की रीपैकेजिंग और नकली लेबल लगाने का काम चल रहा था। इसके तुरंत बाद एनफोर्समेंट विंग ने वहां छापेमारी की और इसे अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।

अधिकारियों की जांच में सामने आया कि फार्महाउस में दूसरे राज्यों से सस्ती दवाएं लाकर उन्हें नई शीशियों में भरा जाता था और महंगी विदेशी कंपनियों के नकली लेबल लगा दिए जाते थे।

मरीजों की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा

विभाग के कमिश्नर श्रीनिवास के ने बताया कि इन नकली दवाओं के लेबल पर दिए गए बारकोड भी काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने चेतावनी दी की ऐसी नकली दवाओं में या तो काम की सामग्री नहीं होती या फिर हानिकारण पदार्थ होते है जिन्हे सिर्फ धोखाधारी और मुनाफे के लिए बनाया जाता है।

अधिकारियों ने इन उत्पादों के नमूने लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की तैयारी करते हुए इस स्टॉक को स्थानीय अदालत में पेश करने तथा कर्नाटक एफडीए पोर्टल पर इनके बैच नंबर ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तवारेकेरे पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसकी जाँच पुलिस और नियामक अधिकारी मिलकर कर रहे है। अधिकारियो ने बतया की दोषियों के खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्यवाई करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में आगे की कार्यवाई जाँच में सामने आए तथ्यों और लैब रिपोर्ट ने नतीजों के आधार पर की जाएगी।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं