अभिजीत दिपके गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी; आधी रात रिहा हुईं नेहा बोरा ने पुलिस पर दागे सवाल
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ आंदोलन से पहले पकड़े गए कॉकरोच जनता पार्टी के मुखिया अभिजीत दिपके को देर रात कानूनी तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति व्यवस्था से जुड़ी धाराओं (BNSS 126/170) के तहत यह कार्रवाई की है और शनिवार को उन्हें विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया जाएगा।
अधिकारियों का आरोप है कि दिपके ने पहले से तय शांति समझौते के नियमों को तोड़ा है, इसलिए वे अदालत से सख्त कदम उठाने की मांग करेंगे। अब कोर्ट की सुनवाई में ही साफ होगा कि उन्हें हिरासत में रखा जाएगा या राहत मिलेगी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क न जाने के निर्देश वाले दो नोटिसों का पालन न करने के कारण हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले हिरासत में ली गईं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को आर.के. पुरम थाने से रिहा कर दिया गया।
नेहा बोरा के पुलिस पर गंभीर आरोप
रिहा होने के बाद नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि उन्हें कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाया गया और नागरिकों को अपराधियों की तरह रातभर हिरासत में रखा जा रहा है।
उन्होंने महिलाओं की सूर्यास्त के बाद हिरासत से जुड़े कानूनी नियमों की अनदेखी, यातायात और शहर में हो रही अव्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस कार्रवाई की आलोचना की।
इसे भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर भारी बवाल, लाठीचार्ज और नेता को थप्पड़ जड़े
इसके साथ ही उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग चलाने तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रोकने की मांग की और दावा किया कि हिरासत के दौरान लंबे समय तक उन्हें वकील से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी गई।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम की घोषणा की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत देने से साफ मना कर दिया था।
इसके बावजूद शुक्रवार को जब लोग सेंट्रल पार्क में जमा होने लगे, तो पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर सीजेपी के मुख्य चेहरा अभिजीत दीपके और आइसा प्रमुख नेहा बोरा समेत लगभग 150 कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
