वाराणसी-नागपुर में पराजय पर कांग्रेस का वार, प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

वाराणसी-नागपुर में पराजय पर कांग्रेस का वार, प्रधानमंत्री से मांगा जवाब

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश के लोगो ने मौजूदा सरकार की नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने वाराणसी, नागपुर और लखनऊ जैसे बड़े शहरों का उदाहरण देते हुए बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और व्यापार में मंदी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। उनके अनुसार, इन प्रमुख शहरों की आर्थिक स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है।

रमेश ने प्रधानमंत्री से ट्रोलिंग और अहंकार छोड़कर महंगाई, बेरोजगारी और ठप पड़े निजी निवेश जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की। यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में एनडीए की जीत के बाद बैलेट पेपर पर हुए चुनावों का हवाला देते हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसा था, जिसके बाद दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता अजय राय ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् चुनावो में भाजपा की पकड़ कमजोर हुई है, और उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत के तरीको पर भी सवाल खड़े किए है।

हालाँकि चुनाव के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विधान परिषद की 11 सीटो में से भाजपा को छह और समाजवादी पार्टी को पांच सीटों पर कामयाबी मिली है, जिसमें वाराणसी और आगरा जैसी प्रमुख सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में गई हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Sanjana Kumari

संजना कुमारी: रियल-टाइम खबरों पर मजबूत पकड़ रखने वाली डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और पत्रकार, जो सामाजिक-राजनीतिक, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक घटनाक्रमों को डिजिटल दर्शकों के लिए सटीक व आकर्षक बनाती हैं