जनगणना में जाति से जुड़े सवाल को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
नई दिल्ली: भारत सरकार जल्द ही देश में जनगणना शुरू करने वाली है। समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने भी सरकार की नियत पर शक जताया है। कांग्रेस ने हाल ही में जनगणना के पहले चरण से संबंधित 33 सवालों की लिस्ट जारी होने के बाद केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के संचार प्रभारी और पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने तत्काल सरकार से इस मामले में संवाद शुरू करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी ने कहा है की तेलंगाना सरकार ने इसके लिए नया तर्क अपनाया है सरकार को उसी तरीके पर विचार करना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जनगणना 2027 के फेज-1 के नोटिफिकेशन में शामिल 33 सवालों, विशेष तौर पर प्रश्न संख्या 12 को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि इसमें ओबीसी और सामान्य श्रेणी को स्पष्ट न करना व्यापक जाति जनगणना के प्रति सरकार की मंशा पर संदेह पैदा करता है। इस पर चिंता जताते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि प्रक्रिया को अंतिम रूप देने से पहले सरकार राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ तत्काल संवाद करे।
इसे भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR, विदेशी फंडिंग का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि पहले तो मोदी सरकार जाति जनगणना के लिए तैयार नहीं थी। फिर अचानक उसके दबाव में तैयार हुई और फिर इसे फेज-2 में करवाने की बात कही गई। कांग्रेस का दावा है कि तेलंगाना (तेलंगाना जाति सर्वे) में उसकी सरकार ने जो इससे जुड़ा सर्वे करवाया है, वही सबसे व्यापक और उचित तरीका है, जो की सामाजिक न्याय सुनिश्चित किए जाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। विपक्ष को लगता है की सरकार की नई चिट्ठी में जाती गिनने का तारीख सही है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
