मोहर्रम जुलूस में पाकिस्तानी नारे की साज़िश; दोआरोपी हेमेंद्र और मुनेश गिरफ्तार
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
उत्तर प्रदेश के बरेली में मोहर्रम जुलूस के दौरान दूसरे समुदाय को फंसाने के लिए साजिश के तहत एक बच्चे से पाकिस्तान समर्थक नारे लगवाकर वीडियो वायरल करने वाले दो हिंदू आरोपियों, हेमेंद्र और मुनेश, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान रविवार को पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो वायरल हुआ था।
कुछ लोगों ने पुलिस से नारे लगाने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद सोमवार को खुलासा कर दिया। दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का दावा है कि गांव के हेमेंद्र और मुनेश ने दूसरे समुदाय के लोगों को फंसाने के लिए साजिश के तहत एक बच्चे से नारे लगवाकर वीडियो बनवाकर वायरल किया था।
इसे भी पढ़ें: चुनाव खत्म होते ही देखिएगा डीज़ल, पेट्रोल, खाद सब महंगा हो जाएगा; अखिलेश यादव
बरेली जिले के क्षेत्राधिकारी नवाबगंज नीलेश मिश्र ने सोमवार को इसका खुलासा किया।
बताया कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खाईखेड़ा में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो व्यक्तियों ने गलत नीयत से एक बच्चे से आपत्तिजनक नारा लगवाकर उसका वीडियो वायरल कराया।
इस केस में एफआईआर लिखकर दोनों आरोपी हेमेंद्र और मुनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
